Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में सिलेंडर ब्लास्ट, इलाके में दहशत का माहौल, लोगों में मची भगदड़

लुधियाना: लुधियाना से सिलेंडर ब्लास्ट होने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां शहर के टिब्बा रोड स्थित एक धागा गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बता दें कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग की लपटे दूर तक दिखाई दी, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। बताते चले कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

वहां मौजूद लोगों द्वारा फायर बिर्गेड को बुलाया गया। सूचना मिलते ही फायर बिर्गेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। बता दें कि सुंदर नगर फायर स्टेशन से कुल 3 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए है। गोदाम में आग लगने के तुरंत बाद आस-पास की बिल्डिंगों के लोगों के घरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे इतना भयावक था कि गोदाम में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया।

Exit mobile version