Site icon Dainik Savera Times

Video: D Mart में लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, खाने की चीजों पर भिनभिना रही मक्खियां

D Mart Store

D Mart Store

D Mart Store : D Mart एक ऐसी चेन है जहां रोजमर्रा की सभी आवश्यक चीजें बहुत ही काम दाम में मिल जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए यहां आय दिन कोई न कोई ऑफर लगी ही रहती है। कभी डिस्काउंट तो कभी एक के साथ एक फ्री। जब भी आप मॉल में एंट्री करेंगे तो सबसे पहले आपको हैवी डिस्काउंट की चीज़े नजर आएंगी। यहां चीजें तो सस्ती है मगर क्या इनकी क्वालिटी भी उतनी ही अच्छी है और क्या मॉल के अंदर खाद्य पदार्थों को सफाई से रखा जाता है? तो आपको बता दें की नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जालंधर के D Mart से एक वीडियो सामने आया है जहां खाने की चीज़े एकदम खुले में पड़ी है और मक्खियां उस पर भिनभिना रहीं है।

D Mart के बाहर से चोरी हो रहे वाहन
शॉपिंग करने आए लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या वाहन खड़े करने की है। वाहन पार्क करके मॉल के अंदर गए लोग शॉपिंग में व्यस्त हो जाते है और पीछे से उनके वाहन चोरी हो जाते है। शनिवार और रविवार को भीड़ ज्यादा होने पर जो मौजूदा पार्किंग है भी वह फुल हो जाती है जिसके बाद लोग अपने वाहन इधर उधर पार्क करने को मजबूर हो जाते है। D Mart ने अपनी कमाई पर तो पूरा ध्यान दिया है लेकिन लोगों की सुविधाओं पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया है। लोग अभी भी वाहन चोरी की समस्या से जूझ रहे है।

सेल वाली चीज़ें ऐंट्री पॉइंट पर
D Mart की मार्केटिंग कि तकनीक को समझे तो उनकी तरफ से सेल वाला सामान ऐंट्री पॉइंट पर ही लगा दिया जाता है। जिससे ग्राहक मॉल में घुसते ही सस्ती चीज़े देख के बास्केट भर के शॉपिंग कर लेता है। लेकिन जो रोजमर्रा की आवश्यक चीज़े है वह एकदम पीछे की और लगाई जाती है। ऐसे में व्यक्ति जो चीज़े नहीं भी खरीदनी चाहता वह भी खरीद लेता है।

खरीदना पड़ता है कैरी बैग
आमतौर पर देखा जाता है कि हम कही से भी सामान लें तो हमें कैरी बैग साथ में मुफ्त मिलता है, लेकिन यदि आप D Mart से सामान लेते है तो यहां आपको 16 से 18 रुपए में इसे खरीदना पड़ेगा। हालांकि ये ग्राहक की अपनी मर्जी है कि वह चाहें तो ही इसे खरीदें। मॉल इसके लिए किसी को बाध्य नहीं करता।

 

Exit mobile version