Site icon Dainik Savera Times

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन ने बाढ़ग्रस्त सीमावर्ती गांवों के पीड़ितों में बांटी राशन सामग्री

पठानकोट: दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाउंडेशन के माध्यम से बाढ़ग्रस्त इलाकों में पीड़ित लोगों को राहत सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दैनिक सवेरा के जिला पठानकोट प्रतिनिधियों राजेश शर्मा, एस. हैप्पी, मानव महाजन बमियाल द्वारा जिला पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र भारत-पाक के साथ सटे दरियाई इलाके के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।

पहले पड़ाव में दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की टीम गांव बमियाल, गांव मुठ्ठी में गई, जहां पर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी गई, जिसमें रसोई का सामान जैसे सरसों का तेल, घी, विभिन्न प्रकार की दालें, कई प्रकार के मसाले, आटा, पानी, जूस, आदि की कई प्रकार की सहायता सामग्री आदि शामिल थी। इसी प्रकार से आगे गांव समराला में बहुत से घर ऐसे थे, जो भारी बरसात के कारण गिर चुके थे, इसलिए गांव के पूर्व सरपंच हंस राज, नंबरदार अमरदेव सिंह समराला की सहायता से जरूरतमंद लोगों के घरों की पहचान की गई और घर-घर जाकर दैनिक-सवेरा फाउंडेशन की तरफ से दी गई। किट भेंट की गई, इसी प्रकार अड्डा कोहलिया पहुंचे और जरूरतमंद लोगों को व गुज्जरों भाईयों के डेरों पर राशन सामग्री, और पानी बांटा गया।

फाउंडेशन की तरफ से दी गई जूस की बोतलों को बच्चों में बांटा गया। इस दौरान गांव निवासियों ने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में बहुत सामाजिक संस्थाओं से सहायता आई, लेकिन पहली बार देखा गया है, कि कोई मीडिया हाउस लोगों को राहत सामग्री देकर सहायता की जा रही है। वहीं लोगों गांव के पंचायत सदस्यों ने दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज की सराहना की और उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर अन्य दर्शन कुमार, शकुंतला देवी, कुंती देवी, जरनैल सिंह, सोमा देवी, सतनाम सिंह व अन्य उपस्थित थे।

ये भी देखें: हरियाणा में कल से मौसम लेगा करवट, गर्मी से मिल सकती है बड़ी राहत  

Exit mobile version