Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन ने पकड़ा बाढ़ पीड़ितों का हाथ, पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री

September 7, 2025

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन ने पकड़ा बाढ़ पीड़ितों का हाथ, पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री

फिरोजपुर: बाढ़ से त्रहि-त्रहि कर रहे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने और उनका दु:ख-दर्द बांटने के लिए दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन ने अपने कदम आगे बढ़ाते हुए बाढ़ पीड़ितों का हाथ थामा। दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज की अपील पर दैनिक सवेरा की और से दीपक बाली चेयरमैन टूरिज्म पंजाब और उपाध्यक्ष पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन व महासचिव आम आदमी पार्टी तथा समाजसेवी टैबी भाटिया के सहयोग से शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बाढ़ग्रस्त सीमावर्ती गांवों में राशन किटें और पीने के लिए पानी की बोतलें तथा कुछ अन्य जरूरी घरेलू सामान भी बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया। दैनिक सवेरा की ओर से ये किटें हुसैनीवाला, गट्टी राज्जो के, टैंडीवाला, कालूवाला सहित न्यू गट्टी राजो के सहित कई अन्य गांवों के पीड़ितों को 500 से अधिक राशन किटें बांटी गई।

श्री शीतल विज ने बाढ़ पीड़ितों को अपने संदेश में कहा कि आज जो विपदा हमारे पंजाब पर पड़ी है उसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। ऐसी संकट की घड़ी में दैनिक सवेरा समूह पंजाब सरकार और बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने समूह पंजाब वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह बाढ़ पीड़तों की सहायता के लिए आगे बढ़ें और दिल खोलकर दान देकर पीड़ितों के दु:ख-दर्द को राहत सामग्री की मल्हम लगाएं। टूरिज्म पंजाब के चेयरमैन और उपाध्यक्ष पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन व महासचिव आम आदमी पार्टी दीपक बाली ने कहा कि जो नेक कार्य दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की ओर से किया जा रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। दीपक बाली ने कहा कि वह सरकार की ओर से दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज और उनकी पूरी टीम के दिल से आभारी हैं जो इस संकट की घड़ी में सरकार को हरसंभव सहयोग देने के लिए आगे आए हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर: 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें