Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन टीम ने हरिके दरिया के साथ लगते बाढ़ग्रस्त गांवों में किया राहत सामग्री का वितरण

September 15, 2025

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन टीम ने हरिके दरिया के साथ लगते बाढ़ग्रस्त गांवों में किया राहत सामग्री का वितरण

तरनतारन Dainik Savera: दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की टीम ने हरिके दरिया में आए भारी बाढ़ के पानी से बुरी तरह से प्रभावित गांवों में पहुंचकर प्रभावित हो गए लोगों के घर-घर में जाकर राहत सामग्री वितरित की। फाऊंडेशन की टीम में भगवंत सिंह, तरनतारन से दैनिक सवेरा के प्रतिनिधि जसविंदर गल्होत्र, पुनीत शर्मा, जसबीर सिंह लड्डू तथा इनके साथ विशेष रूप से अंजू वर्मा जिला जनरल सैक्रेटरी आम आदमी पार्टी, कौमी शहीद संत बाबा चरण सिंह बीड़ साहिब वाले के बाबा हीरा सिंह गुरु द्वारा झूलने महल, बाबा प्रगट सिंह झूलने महल, बाबा गुरविंदर सिंह झूलने महल वाले, महंत सिंह तथा गोरा भी शामिल थे।

इस पूरी टीम ने हरिके दरिया के बिल्कुल साथ लगते गांवों कुतबदीनवाला, सभरा, फत्तेवाला आदि में पहुंचकर पीड़ित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें राहत सामग्री भेंट की। इस राहत सामग्री में राशन वाली किट, आटा, पानी वाली बोतलें, जूस वाली बोतलें, पशुओं के लिए चोकर आदि वितरित किए गए।

इन पीड़ित लोगों ने पानी की मार के साथ बुरी तरह से बर्बाद हो चुकी अपनी फसलों का हाल दिखाते हुए बताया कि उन्हें अब राशन के इलावा दवाइयां तथा अपने खेतों आ चुकी रेत और मिट्टी को साफ करके अपने खेतों को फिर से उपजाऊ बनाने के लिए ट्रैक्टरों में डालने के लिए डीजल की सहायता की बहुत जरूरत है। बाढ़ पीड़ित लोगों ने बताया कि उनकी धान की फसल तो बिल्कुल बर्बाद हो चुकी है और आने वाले समय में गेहूं की बिजाई भी पता नहीं हो पाएगी या नहीं। प्रभावित लोगों ने दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन का इस मदद के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दैनिक सवेरा समूह आगे भी हमारी इस मुश्किल घड़ी में इसी तरह सहायता करता रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें