फिरोजपुर: सतलुज दरिया में आई भयानक बाढ़ के कारण त्रस्त लोगों के बीच बुधवार को दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की टीम पहुंची। दैनिक सवेरा के सुहृदय पाठकों की ओर से दिल खोलकर पीड़ितों के लिए धनराशि और राशन-पानी इत्यादि भेजा जा रहा है। दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की टीम बाढ़ग्रस्त इलाकों के परिवारों तक यह सहायता शीघ्र से शीघ्र भिजवा रही है। इसी के तहत बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे हुसैनीवाला के सीमावर्ती गांव टैंडीवाला, गट्टी राजोके, हजारे, जल्लोके आदि के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किटें बांटी गई जिनमें चावल, आटा, सरसों का तेल, चीनी, चाय पत्ती, दालें, बिस्कुट, ब्रैड, मच्छरमार दवा के अलावा रसोई के राशन की कई अन्य चीजें भी किट में डाली गई।
बाढ़ पीड़ितों में राशन बांटने के लिए पहुंची टीम से बातचीत के दौरान पीड़ितों ने मुख्य संपादक श्री शीतल विज का दिल से आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में श्री शीतल विज उनकी सहायता करने और उनके दुख को अपना दुख समझकर आगे आए हैं। इसके लिए वह जितना भी धन्यवाद करें वह कम है। इस अवसर पर फिरोजपुर पहुंचे दैनिक सवेरा के प्रतिनिधि ऋतेश श्रीवास्तव, विजय शर्मा, समाजसेवी अजय गोयल, गुरदीप सिंह चहल आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद
मेष: दिन शुभ रहेगा...