जालंधर:(सवेरा न्यूज़/कुश चावला): रूस के सोची में 1 मार्च से 7 मार्च तक होने वाले विश्व युवा महोत्सव (वर्ल्ड यूथ फैस्टिवल) में दैनिक सवेरा के विशेष संवाददाता अशोक शर्मा अनुज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रूस में होने वाले युवा महोत्सव में भारत से 360 सदस्य दल हिस्सा लगा जिसे ‘भारत- 360’ का नाम दिया गया है। अशोक शर्मा अनुज का चयन पत्रकारिता के वर्ग में किया गया। ‘भारत 360’ दल का नेतृत्व (एन.पी.सी) नैशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी के चेयरमैन वरुण कश्यप करेंगे।
दैनिक सवेरा के विशेष संवाददाता Ashok Anuj रूस में होने वाले ‘World Youth Festival’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

