Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

दाल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

June 6, 2025

दाल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

Dal Khalsa march : ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 41वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कट्टरपंथी संगठन ‘दल खालसा’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। दल खालसा के कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया, जिसमें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान और पंथ सेवक जत्था के नेता दलजीत सिंह भी शामिल हुए। मार्च बुर्ज अकाली फूला सिंह इलाके से शुरू हुआ और स्वर्ण मंदिर में समाप्त हुआ।

महिलाओं समेत युवाओं एवं बुजुर्गों ने मार्च में हिस्सा लिया और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। दल खालसा ने ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के खिलाफ शुक्रवार को अमृतसर बंद का आह्वान भी किया है। बता दें कि स्वर्ण मंदिर से सशत्र चरमपंथियों को बाहर निकालने के लिए सेना ने जून 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ चलाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें