Site icon Dainik Savera Times

दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। विधायक घुम्मण रोजाना की तरह अपने घर से लोगो से मिलने के लिए तलवाड़ा की ओर रवाना हुए थे कि अभी कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा दसूहा-हाजीपुर मुख्य सड़क पर पड़ते गांव चौहाना के नजदीक हुआ।

बताया जा रहा है कि वह तलवाड़ा किसी प्रोग्राम में जा रहे थे। तभी गांव चौहाना के पास किसी गाड़ी की साइड लगने से गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई और खम्भे से टकरा गई। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण के साथ-साथ बाकी लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं।

Exit mobile version