Site icon Dainik Savera Times

दसूहा के नौजवान की पुर्तगाल में सड़क दुर्घटना में मौत

दसूहा: (इंद्रजीत शर्मा )। नजदीकी गांव उस्मान शहीद निवासी 24 वर्षीय तेजिंदर सिंह जोकि लगभग 16 महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए पुर्तगाल के लिस्बन शहर में गया था, वहां एक कार दुर्घटना में उसकी मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह पुर्तगाल के लिस्बन शहर में काम करता था, वह अपने 4 दोस्तों के साथ कार में बैठकर काम पर से वापस आ रहा था तो रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कार सवार पांचों दोस्त घायल हो गए व तेजिंदर सिंह को गंभीर अवस्था में पुर्तगाल के लिस्बन शहर में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। तेजिंदर सिंह को ज्यादा चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने सरकार से मांग की कि तेजेंद्र सिंह के शव को भारत लाने में मदद की जाए।

Exit mobile version