Site icon Dainik Savera Times

दसूहा में ज़मीन के झगड़े को लेकर 2 पक्षों में बढ़ा तनाव, राइफल और पिस्तौल से चलीं गोलियां

Dasuya land dispute gunfire 

Dasuya land dispute gunfire 

पंजाब डेस्क: दसूहा के सहगा गांव में आज एक ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन के मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए, और इस दौरान हवा में राइफल और पिस्तौल से करीब 8-9 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

क्या है विवाद की वजह

घटना के पीछे की जड़ एक जमीन का विवाद है। गांव सहगा की एक महिला ने कपूरथला जिले के निवासी व्यक्ति को अपने चार खेत बेच दिए थे। यह जमीन कुल आठ खेतों का संयुक्त हिस्सा थी। आज दोनों पक्ष जमीन की असली हिस्सेदारी को लेकर मिलने आए, लेकिन बातचीत जल्दी ही विवाद में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, गुरदीप सिंह अपने दो बेटों कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह के साथ वेरका मिल्क प्लांट, दसूहा में रहते हैं। उन्होंने एक सप्ताह पहले सहगा गांव में चार एकड़ जमीन की रजिस्ट्री राजविंदर कौर और गुरमेल सिंह के नाम करवाई, जो वर्तमान में कनाडा में रहती हैं।

जमीन के बाकी हिस्से पर दूसरे साझेदार गुरनाम सिंह और उनके बेटे सरूप सिंह का दावा था। जमीन का बंटवारा तय करने के लिए वे भी गांव बुलाए गए, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी और विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा: बेड पर जिंदा जली कांग्रेस MLA की भांजी, इलाके में फैली सनसनी

गोलीबारी से गांव में फैली सनसनी

गुरदीप सिंह और उनके दोनों बेटों ने अपनी डबल बैरल राइफल और देसी बंदूक से हवा में गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी से गांव में सनसनी फैल गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने बताया कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Exit mobile version