Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: डीएवी कॉलेज में हार्नेसिंग सोलर पावर पर दो दिवसीय वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

November 26, 2026

अमृतसर: डीएवी कॉलेज में हार्नेसिंग सोलर पावर पर दो दिवसीय वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

अमृतसर: डीएवी कॉलेज ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम (ईईपी) 2026–27 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला “हार्नेसिंग सोलर पावर: स्किल बिल्डिंग फॉर ग्रीन इनोवेशन” का आयोजन किया। पीजी रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के समर्थन से पीएससीएसटी, चंडीगढ़ के माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में तरनतारन ज़िले के 40 सरकारी स्कूलों के लगभग 60 इको-क्लब प्रभारियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

इस कार्यशाला का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम सचिव डॉ. राजेश मित्तू, समन्वयक डॉ. रवि शर्मा, सह-समन्वयक डॉ. जे. जे. महिन्द्रू द्वारा किया गया l कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अमृतसर की एडीसी, आईएएस पल्लवी मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप में रहीं, जबकि जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरदासपुर के चेयरमैन राजन मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर ज़ोर दिया । डॉ गुप्ता ने युवाओं को ऊर्जा संरक्षण के लिए विशेष आग्रह किया और डीएवी कॉलेज अमृतसर के द्वारा इस सन्दर्भ में किए जा रहे विशेष प्रयासों पर प्रकाश डाला l

मुख्य अतिथि एडीसी पल्लवी मिश्रा ने नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने और दैनिक जीवन में टिकाऊ प्रथाओं को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला l उन्होंने भविष्य में इसके सुखद प्रभाव पर विशेष विमर्श किया l विशिष्ट अतिथि श्री राजन ने शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के राजदूत बनने और छात्रों को हरित भविष्य के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यशाला के प्रमुख तकनीकी सत्रों के रिसोर्स पर्सनस डॉ. अशोक बग्गा (सहायक प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जालंधर) और डॉ. संसार चंद (सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, राजकीय महाविद्यालय शिलाई,ज़िला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) डॉ समीर कालिया ( अध्यक्ष स्नातकोत्तर फिजिक्स विभाग डीएवी कॉलेज अमृतसर) को कॉलेज स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यशाला की ब्रोशर का विमोचन किया गया, जिसके बाद आयोजन सचिव प्रो. राजेश मित्तू ने सभी को सामूहिक लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) की शपथ दिलाई, जिससे सभी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली। उद्घाटन के पश्चात दो तकनीकी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। डॉ. संजय (सहायक प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जालंधर) ने सौर फोटोवोल्टिक तकनीक पर सत्र लिया, जिसमें उन्होंने सौर-सेल के सिद्धांतों, पीवी प्रणालियों और उभरते नवाचारों के बारे में बताया।

डॉ. समीर कालिया ने सिलिकॉन सौर सेलों और व्यावहारिक इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रतिभागियों को बुनियादी सर्किट निर्माण, सौर ऊर्जा से चलने वाले एलईडी अनुप्रयोगों और इलेक्ट्रॉनिक प्रयोगों में शामिल किया गया। डॉ रवि शर्मा ने कार्यशाला के दो दिवसीय कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की ओर डॉ जीवन ज्योति ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया l अवसर पर कालेज के प्राध्यापक वर्ग की उपस्थिति सक्रिय रही l

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें