Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में दिनदहाड़े फायरिंग, रंगदारी के लिए 50 लाख मांगने का आरोप

Daylight Firing in Patiala Over Extortion Threats : पटियाला। सनौरी अड्डा में तीन युवकों ने प्रॉपर्टी कारोबारी सुखविंदर सिंह गागू और उनके साथियों पर चलाई गोलियां, दोनों पक्षों की जवाबी फायरिंग में दो लोग घायल। कारोबारी ने रवि माही और बॉबी माही पर एक साल से रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप लगाया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/771328.mp4

सुखविंदर सिंह और उनके साथियों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान, हमलावरों में से एक के पैर में गोली लग गई; उसके साथी उसे अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं, सुखविंदर सिंह के एक साथी के पैर में भी गोली लगी। पीड़ित सुखविंदर सिंह गागू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रवि माही और बॉबी माही नाम के लोग पिछले एक साल से लगातार उसे रंगदारी के लिए धमका रहे थे। सुखविंदर सिंह के अनुसार, उन्होंने पहले 25 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में कहा कि चूंकि उनका प्रॉपर्टी का काम बहुत अच्छा चल रहा है, इसलिए अब उन्हें 50 लाख रुपये देने होंगे।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/771467.mp4

सुखविंदर सिंह ने बताया कि जब वह और उनके साथी एक गाड़ी में बैठकर निकलने ही वाले थे, तभी वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। मोटरसाइकिल पर आए इन युवकों ने फिरौती की मांग की और बिना किसी देरी के फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि अगर उनके और उनके साथियों के पास लाइसेंसी हथियार न होते, तो आज उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पिछले साल से ही जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। दिनदहाड़े शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना ने पटियाला की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब गिरफ्तार करती है और पहले मिली धमकियों के मामले में क्या कार्रवाई करती है।

 https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/771478.mp4

 

Exit mobile version