Site icon Dainik Savera Times

त्यौहारों के मद्देनज़र DC व CP ने की उच्च स्तरीय बैठक

जालंधर: त्यौहारों के मद्देनज़र जालंधर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आज अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी किए। जिला प्रशासनिक परिसर में हुई बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दशहरा और अन्य त्यौहारी सीज़न में लगने वाले मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के साथ-साथ सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ दशहरे के अवसर पर मेले आयोजित किए जा रहे हैं, वहाँ श्रद्धालुओं और भीड़ को देखते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएँ, ताकि दशहरा त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग को भी सुचारू व्यवस्था के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसडीएम रणदीप सिंह हीर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2026 : इन सेक्टर्स को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

Exit mobile version