Site icon Dainik Savera Times

DC ने हैरीटेज स्ट्रीट से अतिक्रमण हटाने वं प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया

अमृतसर: शहर की सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा अपनाई गई सड़कों में से, उपायुक्त साक्षी साहनी ने श्री दरबार साहिब जाने वाले मुख्य मार्ग, हेरिटेज स्ट्रीट के रखरखाव की ज़िम्मेदारी ली है। आज इसी ज़िम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ हेरिटेज स्ट्रीट का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों को इस क्षेत्न में संगत के आगमन को सुगम बनाने के लिए किए गए अतिक्रमण को हटाने और यहाँ प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और कहा कि इस समय सीमा के बाद विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निगम अधिकारियों को पुरानी सब्जी मंडी में पड़े मलबे को साफ करने और वहाँ पार्किग के लिए जगह बनाने, हेरिटेज स्ट्रीट में बनी मूर्तियों और प्रतिमाओं के पास लगे कूड़ेदानों को हटाने और नए कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अग्रसेन मंदिर समिति को साफ-सफाई व अन्य मुद्दों पर उन्हें साथ लेकर चलने, धर्म सिंह मार्केट के बाहर फव्वारा या कोई अन्य अच्छी संरचना तैयार करने, टाउन हॉल में बने बगीचे को साफ-सुथरा रखने और वाटर एटीएम को निरंतर चालू रखने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने निगम अधिकारियों को जलियांवाला बाग में वर्षा जल संचयन बनाने और बगीचे की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पुरातत्व विभाग से मार्गदर्शन लेने को भी कहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमनदीप कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण, पर्यटन विभाग अधिकारी सुखमनदीप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का भाव

Exit mobile version