Site icon Dainik Savera Times

DC. Jitendra Jorwal ने सतलुज क्लब में ऑल वैदर स्विमिंग पूल का किया उद्घाटन

DC. Jitendra Jorwal

DC. Jitendra Jorwal

लुधियाना : सदस्यों की सहूलियत के मद्देनजर सतलुज क्लब में ऑल वैदर स्विमिंग पूल स्थापित किया गया है। स्विमिंग के शौकीन क्लब सदस्य अब सर्दियों में भी यहां स्विमिंग कर सकेंगे। क्लब कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल ने ऑल वैदर स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। उक्त प्रयास के लिए डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल ने जनरल सैक्रेटरी डा. अजीत सिंह चावला व स्पोर्ट्स सैक्रेटरी डॉ. सुलभा जिंदल की सराहना की। डीसी ने सतलुज क्लब में स्थापित ऑल वैदर स्विमिंग पूल की स्थापना को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। क्लब की स्पोर्ट्स सैकेट्ररी डॉ. सुलभा जिंदल ने कहा कि यह 25 मीटर का पूल है। पूल की छत रिट्रैक्टेबल है, जो गर्मियों में हवा का संचार करेगी और सर्दियों में ठंड से बचाने के लिए इसे ढका जा सकता है। पानी को साफ करने के लिए तीन फिल्टर प्लांट उपलब्ध हैं, जिस से पानी बार-बार बदलने की जरूरत नहीं है। इससे पानी की बचत होती है। इसके अलावा 29 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रखने के लिए दो हीट पंप हैं। यहां 100 केवी का सोलर प्लांट भी है, इसलिए क्लब पर बिजली बिल का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। डॉ. सुलभा जिंदल ने कहा कि यह प्रोजैक्ट करीब एक करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। क्लब के सदस्य 25 वर्षो से इस तरह के पूल की मांग कर रहे थे। पंजाब में ऑल वैदर स्विमिंग पूल का अभाव है। इसके चलते तैराकी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने की सीमाएं हैं। न चाहते हुए भी खिलाड़ियों को सर्दियों में प्रैक्टिस बंद करनी पड़ती हे। अब कम से कम हमारे क्लब के सदस्य व उनके बच्चे पूरे 12 महीने तैराकी कर सकते हैं।

Exit mobile version