Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसा के डीसी कुलवंत सिंह को सर्वश्रेष्ठ चुनाव अभ्यास पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

January 23, 2025

मानसा के डीसी कुलवंत सिंह को सर्वश्रेष्ठ चुनाव अभ्यास पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

मानसा: उपायुक्त मानसा कुलवंत सिंह आईएएस को सर्वश्रेष्ठ चुनाव अभ्यास पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कुलवंत सिंह को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को लुधियाना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कुलवंत सिंह को यह सम्मान जिला मोगा में उपायुक्त सह जिला चुनाव अधिकारी के रूप में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए दिया जा रहा है। मोगा में अपने कार्यकाल के दौरान कुलवंत सिंह ने मतदाताओं को शिक्षित करने और चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए। वोट प्रतिशत बढ़ाने, ट्रांसजेंडर मतदाताओं की मतदान में भागीदारी बढ़ाने, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मतदाताओं तक पहुंचने, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, महिला मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए, जो सफल रहे।

इसके अलावा उन्होंने “यूथ चाल्या बूथ” के बैनर तले मतदाता जागरूकता रैलियों के माध्यम से नए मतदाताओं को वोट के अधिकार के प्रयोग के बारे में जागरूक भी किया। इसी तरह उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों की मदद से 5 लाख से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया। इसके साथ ही जिला प्रशासनिक परिसर में आने वाले लोगों को मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए स्वीप वॉल भी तैयार की गई। कुलवंत सिंह ने बसों में खुद सवार होकर यात्रियों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया, जिससे मोगा जिले में मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें