Site icon Dainik Savera Times

फतेहगढ़ साहिब के DC ने सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान जागरूकता वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

फतेहगढ़ साहिब: डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत जिला प्रशासन परिसर से प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए यह वैन तैयार की गई है, जो 30 अप्रैल तक जिले के 8 शिक्षा खंडों में अभियान चलाती रहेगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान में 61 हजार 226 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा विभाग एवं लोगों के सहयोग से इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए इस अभियान वैन के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा, जिसके चलते पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दुनिया भर में चल रहे प्रतिस्पर्धा के युग में समकक्ष बनाया जा रहा है, जिसके चलते अब कॉन्वेंट और मॉडल स्कूलों के छात्र सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनिंदर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी गुरदीप सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमैंट्री दीदार सिंह मांगट, सहायक शिक्षा अधिकारी जसबीर सिंह, जिला समन्वयक कुलदीप सिंह, सहायक समन्वयक अमनदीप सिंह मट्टू, सभी जिला ब्लाक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version