
लुधियाना: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने वीरवार को सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मैडीकल स्टोर, एमरजैंसी वार्ड का दौरा किया। उन्होंने मरीजों, डॉक्टरों व स्टाफ से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा की। इस दौरान सिविल सजर्न डॉ. जसबीर सिंह औलख, एसएमओ व अन्य डॉक्टरों से मीटिंग के दौरान डीसी ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार सेहत ढांचे में सुधार करके मरीजों को उच्च स्तरीय डॉक्टरी सेवाएं प्रदान करने व जरूरी, गैर-जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नए खरीद ऑर्डर दे दिए गए हैं। कुछ दिनों में सभी दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाएंगी। मैडीकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान डीसी ने दवाइयों की स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ाने के निर्देश दिए। डीसी ने एमरजैंसी वार्ड में दाखिल मरीजों से भी फीडबैक लिया। डीसी ने स्पष्ट किया कि मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और उन्हें पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...