Site icon Dainik Savera Times

69 नवनियुक्त पटवारियों को DC Vishesh Sarangal ने दिए नियुक्ति पत्र

जालंधर (पंकज) : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने 69 नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वे अपनी डियूटी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि पटवारी किसी भी जिले के राजस्व प्रशासन की नींव होते है। सांरगल ने नए पटवारियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने का न्योता दिया।

नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई देते हुए सारंगल ने कहा कि 15 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए है। उन्होंने कहा कि इन पटवारियों की नियुक्ती से जिले में राजस्व विभाग का काम और अधिक उचित ढंग से होगा, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पटवारी का पद आम लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है, इसलिए लोगों को बिना किसी असुविधा के राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी अरविंद प्रकाश वर्मा, सदर कानूनगो अजीत सिंह एवं नवनियुक्त पटवारी उपस्थित थे।

Exit mobile version