Site icon Dainik Savera Times

कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

जालंधर (पंकज) : शहर के गदईपुर से पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात पति-पत्नी का आपस में झगड़ हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। मृतकों की पहचान प्रेम बहादुर और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है। दोनों के शव तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो इस घटना का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक प्रवासी प्रेम बहादुर वेटर का काम करता था। दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। इनकी कोई औलाद नहीं है। घटना की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी ने रखवा दिया है।

Exit mobile version