Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

क़ुराली के गांव खिजराबाद में गन्ने के खेत में मिली नाबालिग लड़की की लाश, एक आरोपी गिरफ़्तार

क़ुराली: गांव खिजराबाद झंडेमाजरा के पास गन्ने के खेत में से एक नाबालिग लड़की की लाश मिली। इस लडकी के क़त्ल केस में पकडे गये आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी मुल्लापुर सोढिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार कुराली के एक  स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की बुधवार घर से स्कूल आई थी। लेकिन शाम को वापस घर नहीं पहुंची। इस पर लड़की के घरवालो ने उसकी काफी तलाश की। कुछ भी पता न चलने पर इसकी शिकायत सिटी कुराली पुलिस को दी गई । परिवार वालो ने बताया कि बुधवार को उसका जन्मदिन था। शायद कोई लड़का उसको बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसे ढूंढने का काम शुरू किया।

पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने लड़की शव के बारे में बताया। आरोपी के बताये अनुसार जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हों चूकी  थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म की बात कबूली है। दुष्कर्म के बाद पीड़ित के निजी अंगो से खून बहने लग गया था जो रूक  नहीं रहा था  जिसे देखकर आरोपी घबरा गया और पीड़ित को बेहोशी की हालत में खेत में फेंक दिया। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। सिटी कुराली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस  ने अरोपी को  मानयोग अदालत में पेश कर इसका 7दिन का रिमांड हासिल किया है पुलिस अब इस केस में और भी सुराग जुटा सकती है।

Exit mobile version