Site icon Dainik Savera Times

जेल रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

गुरदासपुर। जिले के जेल रोड पर रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद गुरदासपुर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति एक निजी पैलेस से शादी देखकर रात को घर लौट रहा था और इसी दौरान जेल रोड के पास एक खाली जगह पर व्यक्ति का शव मिला गुरदासपुर जिले के नवीपुर गांव का रहने वाला है जिसका नाम बिक्रमजीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version