Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में नहर बरामद शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

September 6, 2023

लुधियाना में नहर बरामद शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

लुधियाना के संगोवाल गांव के पास नहर से एक शख्स का शव बरामद हुआ है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30-40 साल है और उसके दाहिने हाथ पर बिच्छू का टैटू बना हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया है और मृतक की पहचान कराने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को इस मृतक के बारे में जानकारी हो तो वह 9876800359 पर पुलिस को जरूर सूचित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें