Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

जलालाबाद से AAP विधायक गोल्डी कंबोज पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

फाजिल्का; जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव चक्क जानीसर में विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर हमला हुआ है। इस हमले में विधायक को काफी चोटें आईं है।

मिली सुचना के मुताबिक जब विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज चक्क जानीसर में कैंप में पहुंचे तो उस दौरान उन पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। विधायक पर लोगों ने ईंट व पत्थरों से हमला किया, जिसके चलते उनके पैर पर चोट लगी। पुलिस ने इस घटना को लेकर 3 नामजद आरोपियों सहित 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू दी है।

Exit mobile version