Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में भाजपा नेता और ज्वैलरी शोरूम के मालिक पर जानलेवा हमला

March 13, 2025

अमृतसर में भाजपा नेता और ज्वैलरी शोरूम के मालिक पर जानलेवा हमला

अमृतसर: मजीठा रोड पर बुधवार सुबह भाजपा नेता और ज्वैलर पर जानलेवा हमला हुआ है। शोरूम के बाहर ही युवक द्वारा गोलियां चलाई गई। मगर सभी गोलियां मिस कर गई और मौके पर ही गिर गई, जिस कारण शोरूम के मालिक विशाल शूर की जान बच गई। पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। विशाल शूर ने बताया कि वह बीजेपी का नेता है। उन्होंने नगर निगम का चुनाव भी लड़ा है। मजीठा रोड पर गोपाल नगर में पोस्टमार्टम हाऊस के सामने विशाल ज्वैलरी हाऊस के नाम पर शोरूम चलाते हैं। बुधवार को अपने एक मुलाजिम के साथ मोटरसाइकल पर सवार होकर शोरूम के बाहर पहुंचे। इसी दौरान एक युवक उनके नजदीक आया।

पिस्तौल निकाल कर उन पर गोली चलाने का प्रयास किया। गोली मिस कर गई। यह गोली चैंबर से बाहर निकल कर जमीन पर गिर गई। इसके बाद दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तो वह गाड़ी के पीछे छुप गए। यह गोली भी नहीं चली। तीसरी गोली जब चलाने लगा तो वह पास की दुकान में छुप गए। इसके बाद आरोपी पिस्तौल हवा में लहराते हुए वहां से फरार हो गया। कुछ दूरी पर उसके ओर साथी भी खड़े थे। उनके साथ वह मोटरसाइकल पर सवार होकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी गई। एडीसीपी अरविंद मीना थाना मजीठा रोड के इंचार्ज रणजीत सिंह धालीवाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शोरूम के मालिक ने बताया कि एक दिन पहले उनके शोरूम की रैकी की गई है। उन पर जानलेवा हमला करने वाला लड़का ग्राहक बन कर आया था और चांदी का कड़ा खरीदने के बहाने रैकी करके गया था। दूसरी तरफ इस वारदात का पता चलते ही भारतीय जनता पार्टी के नेता विशाल गिल, सुधीर शर्मा, सर्बजीत सिंह शैंटी और कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे। अकाली नेता और पूर्व मंत्री अनिल जोशी भी मौके पर पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। सभी नेताओं ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें