Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्गर खाने रुके दो युवकों पर जानलेवा हमला, बाइक भी तोड़ी

January 19, 2024

बर्गर खाने रुके दो युवकों पर जानलेवा हमला, बाइक भी तोड़ी

जालंधर: वीरवार शाम खुरला किंगरा में बर्गर खाने के लिए रुके दो युवकों पर हथियारबंद युवकों ने कातिलाना हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना 7 की पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त करण के साथ खुरला किंगरा में किसी काम से गया हुआ था, रास्ते में बर्गर की रेहड़ी के पास रुके तो इसी दौरान 3 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वे दोनों घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना की संबंधित थाना 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें