Site icon Dainik Savera Times

नई गली में जाने से रोकने पर नौजवान पर जानलेवा हमला, सिर-मुंह पर लगे कई टांके

जालंधर में बीती देर रात कुछ लोगों द्वारा एक नौजवान पर हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला जालंधर के बस्ती गुजां का है, जहां नई बनी गली में जाने से रोकने पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से नौजवान पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवारों और दातरों के साथ सिर से लेकर पूरे शरीर पर वार किए। युवक के सिर और मुंह पर कई टांके लगे हैं।

घायल नौजवान ने मोहल्ले में ही रहने वाला छांगा नामक युवक पिछले मोहल्ले में किसी से झगड़ा कर के लौट रहा था। इस दौरान वह अभी हाल ही में बनी नई गली में सीमेंट तजा होने के कारण उसे गली के बाहर ही रोक लिया और जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों की बहस हो गई। जिसके बाद वह ओम, गोरखा उर्फ नीर, सोनू और अन्य साथियों के साथ आया और पीछे से हमला कर दिया।

Exit mobile version