Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 साल की बेटी की रेप करके हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा

August 30, 2024

7 साल की बेटी की रेप करके हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा

अमृतसर: 7 साल की अपनी बेटी से रेप करके उसकी हत्या करने वाले कलियुगी बाप को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश तृत्तजोत कौर ने फांसी की सजा दी है। दोषी पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उसकी पहचान प्रताप सिंह (38) पुत्र दरबारा सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब के रूप में हुई है। पुलिस थाना खलचियां ने 5 जनवरी 2020 को एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित की मां रमनजीत कौर निवासी भटीके तरसिका ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले प्रताप सिंह निवासी बाबा बकाला के साथ हुई थी। जिससे उसके 3 बच्चे थे और जिसमें एक बेटी 7 साल, लड़का 3 साल व एक लड़की 7 महीने के थी।

उसका पति शराब पीकर उससे मारपीट करता था इसलिए वह अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। 4 जनवरी 2020 को उसका पति प्रताप सिंह उसके पास आया और उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। अगले दिन तक उसकी बेटी वापस घर नहीं पहुंची तो उसने पति को फोन किया। तब उसके पति ने बताया कि उसने अपनी बेटी को मार दिया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव ध्यानपुर की नहरी के पास झाड़ियों से लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया। जांच में लड़की के साथ रेप की पुष्टि भी हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें