Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या घायलों से ज्यादा रही: NCRB

December 10, 2023

पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या घायलों से ज्यादा रही: NCRB

चंडीगढ़ : पंजाब में 2021 और 2022 में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या घायलों से ज्यादा रही। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों की संख्या मृतकों से अधिक रही।

सड़क दुर्घटनाओं में आमतौर पर चोटिल लोगों की संख्या मृतकों से ज्यादा होती है लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब जैसे कुछ राज्यों में घायलों की तुलना में मृतकों की संख्या अधिक रही है। पंजाब में 2022 में 6,122 सड़क दुर्घटनाओं में 4,688 लोगों की मौत हुई और 3,372 लोग घायल हुए। इससे पिछले वर्ष 6,097 सड़क दुर्घटनाओं में 4,516 लोगों की मौत हुईं और 3,034 लोग घायल हुए।

हरियाणा में 2021 में 10,049 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं और 2022 में यह आंकड़ा मामूली रूप से बढक़र 10,654 हो गया। हरियाणा में 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 4,983 लोगों की मौत हुई जबकि 2022 में यह आंकड़ा 5,228 रहा। राज्य में इन दो वर्ष में दुर्घटनाओं में क्रमश? 7,972 और 8,353 लोग घायल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें