Deepak Appointed AAP Halqa In-Charge of Jalandhar : जालंधर। आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट हलके में राजविंदर कौर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है।
जिम्मेदारी संभालने के बाद दीपक बाली कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन में नतमस्तक हुए। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और थियाड़ा के साथ मिलकर काम करने की बात कही। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। यहां वह कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ मिलकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में नतमस्तक हुए। मीडिया से बात करते हुए दीपक बाली ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी ने उन पर खास जिम्मेदारी दी है। वह पार्टी और समाज के बच्चे है। समाज के प्रति और पार्टी के प्रति उनकी खास जिम्मेदारी बनती है और वह इसे बखूबी निभाएंगे। ऐसे में हलके को बेहतर बनाने के लिए सभी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा। वहीं कांग्रेस पंजाब प्रधान परगट सिंह के खिलाफ चुनावों को लेकर बाली ने शायरी अंदाज में जवाब दिया।
इसके बाद उन्होेंने कहा कि उन्हें किसी बात का कोई डर नहीं है। दरअसल, आप पार्टी ने लोगों के लिए काफी काम किए है। इसमें 600 यूनिट बिजली, 10 लाख बीमा योजना, मावां धीयां योजना, युवाओं को रोजगार, शिक्षा सहित अन्य काम बिना किसी धर्म और जात की योजनाएं शामिल है। आप पार्टी धर्म और जात की राजनीति करने के लिए नहीं आई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के वालटिंयर होने के कारण वह सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहाकि 2027 में 100 से अधिक सीटों से जीत हासिल की जाएगी।
इससे पहले आप पार्टी ने 92 सीटें हासिल की थी। वहीं थियाड़ा को मनाने के लिए कहा कि वह खुद उनके पास जाएंगे और थियाड़ा के साथ मिलकर काम करेंगे। बाली ने कहा कि वह आप पार्टी के सेवादार है और पार्टी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। ऐसे में अगर उन्हें रांची से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी कहेंगी तो वह वहां जाने के लिए भी तैयार है। वहीं परविंदर सिंह झोटा के मर्डर पर बाली ने दुख सांझा किया और विपक्ष द्वारा मामले में राजनीति गरमाने को लेकर निशाने साधते हुए कहा कि वहां पर कुछ गिद्दे पहुंच गई है।

