Site icon Dainik Savera Times

कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस में 3 अगस्त को होगी सुनवाई, होंगी अहम गवाहियां

defamation case against Kangana Ranaut

defamation case against Kangana Ranaut

बठिंडा: किसान महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। बठिंडा की अदालत ने मामले की अगली तारीख तय कर दी है।

महिंदर कौर और उनके पोते की होगी गवाही

अदालत में 3 अगस्त को इस मामले की मुख्य शिकायतकर्ता माता महिंदर कौर और उनके पोते गुरप्रीत सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों इस केस में अहम गवाह के तौर पर पेश होंगे।

ये भी पढ़ें…

वकील ने दी सुनवाई की जानकारी

माता महिंदर कौर के वकील रघवीर सिंह बहिणीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगली सुनवाई के दौरान गवाहियों के अलावा कंगना रनौत के पासपोर्ट जब्त करने से जुड़े मामले पर भी अदालत में चर्चा होगी।

Exit mobile version