Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षा सेवा कल्याण मंत्री Fauja Singh Sarari ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

December 7, 2022

रक्षा सेवा कल्याण मंत्री Fauja Singh Sarari ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन समूचे भारत के नागरिक सशस्त्र बलों का धन्यवाद करते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं और इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता देते हैं। रक्षा सेवा कल्याण डायरैक्टोरेट की टीम ने रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी को उनके निवास स्थान पर टोकन फ्लैग भेंट किया। मंत्री ने झंडा दिवस फंड में दान भी किया और शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। सरारी ने देश की अखंडता की रक्षा के लिए सैनिकों की तरफ से दिये बलिदानों की सराहना की। उन्होंने यह भी हिदायत की कि सैनिकों, ईएसएम और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव यत्न किये जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें