Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरण कंवल साहिब सड़क निर्माण में देरी, श्रद्धालु परेशान

August 28, 2026

चरण कंवल साहिब सड़क निर्माण में देरी, श्रद्धालु परेशान

Delay in the construction Charan Kanwal Sahib road : लुधियाना। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब को जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य धीमी रफ्तार के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ इंटरलॉक टाइल्स का काम फरवरी 2026 से चल रहा है, लेकिन अब तक 40 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो सका। सड़क बंद होने से गुरुद्वारा साहिब आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सड़क का निर्माण संबंधित ठेकेदार की ओर से फरवरी 2026 में शुरू किया गया था, जिसे 30 अक्टूबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन सड़क का 40 प्रतिशत काम भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यह सड़क पिछले कुछ दिनों से यातायात के लिए बंद है। गुरुद्वारों में जाने में भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चरण कंवल साहिब चौक के दुकानदारों, पूर्व पार्षद मंजीत सिंह मक्कड़, जत्थेदार मनमोहन सिंह खेड़ा, आशु खुराना, प्रिंसिपल डीडी वर्मा और पुनीत कालरा ने मांग की कि इंटरलॉक टाइलों की गुणवत्ता की जांच की जाए और तीन महीने में काम पूरा किया जाए।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कर्मजीत सिंह ने बताया कि बाजार में 100 एमएम की टाइल उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण काम में देरी हो रही है। सड़क की मरम्मत के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में 100 प्रतिशत काम पूरा हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें