Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का साजिशकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली। कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इस पूरे गैंगस्टर नेटवर्क की बड़ी कड़ी मानी जा रही है। जांच में पता चला है कि बंधु मान सिंह का संबंध कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से था। गोल्डी बराड़ ने ही कैफे पर फायरिंग करने का आदेश दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद मान सिंह भारत वापस लौट आया था। उससे जुड़े लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी ढिल्लन तक भी पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और गैंग की बाकी गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

 

बंधु मान सिंह ने फायरिंग की पूरी साजिश रची थी
बंधु मान सिंह को उस शख्स के रूप में पहचाना गया है जिसने फायरिंग की पूरी साजिश रची थी। कैफ़े पर गोलीबारी को अंजाम दिया दिया था। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी उस पूरी साजिश को उजागर करने में बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें कई लोग शामिल होने की आशंका है।

कपिल शर्मा के कैफ़े पर तीन बार हुई फायरिंग
कपिल शर्मा ने जुलाई 2024 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के Surrey (सरे) में KAP’s कैफ़े खोला था। लेकिन शुरुआत से ही कैफ़े हमलों का निशाना बना रहा।

-10 जुलाई – पहली फायरिंग

-7 अगस्त – दूसरी फायरिंग

-16 अक्टूबर – तीसरी फायरिंग

-इन तीनों घटनाओं में सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।

फायरिंग पर कपिल शर्मा ने दी थी ये प्रतिक्रिया
जब कपिल शर्मा से बार-बार हो रही फायरिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद शांत और सकारात्मक तरीके से जवाब दिया। कपिल बोले, हर घटना के बाद हमारे कैफ़े में पहले से ज्यादा लोग आने लगे। उन्होंने किसी भी डर या negativity को बढ़ावा नहीं दिया। उनके इस रवैये की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

Exit mobile version