Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार

मोहाली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन से पिछले कई सालों से दिल्ली पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर 30 से भी ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिसमें 10 में वह भगोड़ा करार हो रखा है।

जानकारी के मुताबिक 2019 में गैंगस्टर मेहरबान गैंग के साथ मिलकर अपने दुश्मन गैंग पर गोलियां चलाई थी उसके बाद यह फरार हो गया था। उसके बाद 2019 में पुलिस के साथ भी इसकी आपसी फायरिंग हुई थी उसमें भी यह फरार हो गया था। पिछले कई दिनों से यह अपना नाम बदलकर जीरकपुर में रह रहा था जिसे अपना हुलिया भी बिल्कुल बदल लिया था। इसका असली नाम प्रथम आनंद उर्फ़ तुषार है जोकि रोहिणी का रहने वाला है। जीरकपुर में यह शिवराज नाम बदलकर रह रहा था।

Exit mobile version