Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली : बंगला साहिब में 10 साल बाद शुरू हुई सरोवर सेवा, 15 दिन चलेगी सफाई

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा में रविवार को करीब 10 साल बाद सरोवर सेवा की शुरुआत हुई। गुरुद्वारे में स्थित सरोवर साहिब की साफ-सफाई का काम आज से शुरू कर दिया गया है। पिछले 15 दिन से सरोवर के पानी को सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके बाद आज से सफाई का अगला चरण शुरू हुआ। इस खास मौके पर दिल्ली के सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बंगला साहिब पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, युवा और महिलाएं, सभी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई दिए। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। हर कोई इस पवित्र कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित था। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कलका और जनरल सैक्रेटरी जगदीप सिंह कहलों ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘10 साल बाद आज यह पवित्र दिन आया है। हम संगत के बेहद शुक्रगुजार हैं कि वे इतनी बड़ी संख्या में इस सेवा में शामिल हुए।’

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

Exit mobile version