Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर जताया दुख

नयी दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। काहलों ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि आज एक महान खिलाड़ी और महान क्रिकेटर सरदार बिशन सिंह बेदी हमारे बीच नहीं हैं। वह युवाओं और खिलाड़ियों के लिए आदर्श थे। उन्होंने जिस तरह से एक क्रिकेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई, देश के लिए क्रिकेट खेला और कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

Exit mobile version