Dainik Savera Times

अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

Delhi's LG Taranjit Singh Sandhu

पंजाब डेस्क: अमृतसर के समुंद्री फार्महाउस में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, जिसमें पंजाब के कई वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें फतेहजंग सिंह बाजवा, तजिंदर सिंह सरन, रणजीत सिंह गिल, हरजोत कमल, परम्पाल कौर मलूका, परमिंदर सिंह बराड़ और हरविंदर सिंह संधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न समसामयिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

रात्रिभोज के दौरान अनौपचारिक बातचीत के जरिए भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस तरह के आयोजनों को आपसी संवाद और समन्वय बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी उपस्थित नेताओं ने समाज के कल्याण और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version