Site icon Dainik Savera Times

बीज कंपनी पर कार्रवाई की मांग, अमानक बीज के कारण गुलाबी सुंडी होने का आरोप

फाजिल्का जिले के गांव ढाबा कोकरियां के एक किसान का एक बीज कंपनी पर घटिया बीटी बीज देने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें किसान ने अपनी फसल में गुलाबी सुंडी होने का कारण उक्त बीज कंपनी के बीज को बताया है। ढाबा कोकरिया गांव निवासी किसान जसकीरत सिंह जटाना ने इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर के संयोजक जगजीत सिंह संधू और निर्मल सिंह से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में किसान भवन अबोहर में एक बैठक बुलाई गई और सरकार व प्रशासन से उक्त बीज कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन सभी किसानों को मुआवजा देने की मांग की है जिनकी फसलें गुलाबी सुंडी के कारण बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बचे हुए बीजों में भी गुलाबी सुंडी पैदा हो गई थीं और बीज भी खोखले हो गए थे। एकत्रित कपास में सुंडी को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त बीज कंपनी के इस बीज से क्षेत्र की कई हजार एकड़ फसल बर्बाद हो गयी है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

 

Exit mobile version