Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: घने कोहरे के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर

A major road accident in Moga

A major road accident in Moga

पंजाब डेस्क: मोगा के कोटसेखा रोड पर गांव जेनेर के पास आज सुबह घने कोहरे के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते तेज़ रफ्तार में ओवरटेक कर रहे एक ट्रक की टक्कर कार से हो गई, जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे की भयावहता यहीं खत्म नहीं हुई। कार से टकराने के बाद पीछे से आ रहा बजरी से लदा एक अन्य ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार चालक ज्ञान सिंह घायल हो गया, जिसे तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

टक्कर के बाद मुख्य ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेट सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और यातायात को सुचारू करने के साथ राहत कार्य शुरू किया।

मौके पर मौजूद SSF अधिकारी ने बताया कि सब्ज़ियों से भरा ट्रक मोगा से जम्मू-कश्मीर की ओर जा रहा था, जबकि कार सवार मोगा की दिशा में आ रहा था। घने कोहरे के कारण ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सावधानी बरतें और तेज़ रफ्तार से बचें।

Exit mobile version