Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें बारिश पर IMD का अपडेट

Punjab Weather Today 19 Oct

Punjab Weather Today 19 Oct

Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज (29 नवंबर) को राज्य के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ सकती है।

इन 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और नवांशहर में घना कोहरा छाने की संभावना है।

राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लुधियाना में सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

2 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 3 और 4 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें…

5 दिसंबर के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम में बड़ा बदलाव 5 से 7 दिसंबर के बीच देखने को मिल सकता है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। 8 दिसंबर के बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब में तापमान तेजी से गिर सकता है।

इसके अलावा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में नमी बढ़ने से घना कोहरा और ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सुबह और देर रात सफर करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Exit mobile version