Site icon Dainik Savera Times

22 तक घने कोहरे का अलर्ट, सुबह-शाम कम होगी दृश्यता

Dense Fog Alert in Punjab Till November 22 : लुधियाना। पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

21 नवंबर को कोहरे का दायरा और बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है और 23 से 25 नवंबर तक कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। फरीदकोट 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

 
 
 

इससे सुबह सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। 21 नवंबर को अन्य जिलों में घना कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है। 21 नवंबर को कोहरा और बढ़ने की उम्मीद है। इन जिलों के अलावा मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

इन क्षेत्रों में 22 नवंबर को भी कोहरे का असर बना रह सकता है। इसके बाद 23 नवंबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 23,24 और 25 नवंबर के लिए राज्य में कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहा। इस बीच, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और यह अब सामान्य के करीब है। फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर और लुधियाना में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 28.4 डिग्री, पठानकोट में 24.8 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, लुधियाना में 8.2 डिग्री, पटियाला में 9.3 डिग्री, पठानकोट में 9.4 डिग्री और बठिंडा में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Exit mobile version