Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: 24 से छाएगा घना कोहरा, बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में तेजी से आएगी गिरावट

लुधियाना: कड़ाके की ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी दिनभर लोगों को ठिठुरन का सितम सहना पड़ा, जिससे दिन का तापमान 4 डिग्री गिरकर 17 डिग्री सैल्यिस रिकार्ड किया गया। बात अगर आने वाले दिनों की करें मौसम माहिरों ने अनुमान जताया है कि 24 दिसंबर तक सुबह व शाम में घना कोहरा छाएगा। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सितम सहना पड़ेगा। हालांकि अभी बारिश के आसार कोई नहीं है क्योंकि इस समय अभी पहाड़ों पर कोई भी वैदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। बुधवार को भी दिन बादल के साथ कोहरा छाया रहा।

हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकली, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला सकी। लोग सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए खुद को कवर करके जाते दिखाई दिए। वहीं बात अगर रात के तापमान की करें तो इस समय न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री कम रहकर 10 डिग्री सैल्सियस रह रहा है। यानि की दिन के साथ रात में भी लोगों को ठंड से कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही।

Exit mobile version