Site icon Dainik Savera Times

DC अमित तलवार ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर जाना हाल

डेराबस्सी: डिप्टी कमिश्नर अमित तलवाड़ ने डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 20 करोड़ की लागत से बनने वाले डेराबस्सी बस स्टैंड प्रोजेक्ट की समीक्षा कर अधिकारियों को यातायात व बस पार्किंग को लेकर रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। डेराबस्सी सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। 30 बिस्तर के जच्चा-बच्चा अस्पताल के लिए की जा रही तैयारियों पर चर्चा की गई। 50 लाख की लागत से बन रहे मुबारकपुर बस अड्डे के कार्य की भी समीक्षा की।

Exit mobile version