Site icon Dainik Savera Times

उपायुक्त अंकुर गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों का किया औचक निरीक्षण

जालंधर के पुलिस कमिश्नर एस भूपति के आदेशानुसार पुलिस उपायुक्त अंकुर गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई जिसमें स्टाफ सहित सभी कर्मचारी- पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक उन्हें सुबह समय से दफ्तर आने को कहा गया और शाम को दफ्तर का सारा काम निपटाकर जाने का आदेश दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के कार्य में पारदर्शिता दिखाना है और किसी भी फाइल को लंबित नहीं रखना है। पंजाब सरकार के आदेशानुसार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया।

Exit mobile version