Site icon Dainik Savera Times

डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने तिमाही बैठक के दौरान विभिन्न बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की

पठानकोट: जिला प्रशासनिक परिसर में लीड बैंक मैनेजर विनय मरवाहा की अध्यक्षता में जिला पठानकोट के विभिन्न बैंकों के जनवरी, फरवरी और मार्च महीनों के दौरान प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक विशेष बैठक की गई। बैठक के दौरान आदित्य उप्पल, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीनों के दौरान जिला पठानकोट के सभी बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस अवसर पर अन्य के अलावा मन्नू भारद्वाज एजीएम आरबीआई, आर.के. ङिांगन जीएम डीआईसी, ङिारमल सिंह डीएसपी सुरक्षा पठानकोट और विभिन्न संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान सबसे पहले बैंक द्वारा वर्ष 2025 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीनों के दौरान तैयार की गई प्रदर्शन रिपोर्ट पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने कहा कि प्रत्येक बैंक जनहित को ध्यान में रखते हुए बैंकों को दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। इस अवसर पर डीएसपी सिक्योरिटी ङिारमलाल सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि देखने में आता है कि कई बार बैंक कैमरों को लेकर गंभीर नहीं होते। उन्होंने कहा कि बैंक में केवल हाई रेजोल्यूशन क्वालिटी के कैमरे ही लगाए जाएं तथा सभी कैमरे नाइट विजन वाले होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कैमरे बैंक के हर तरफ कवर होने चाहिए तथा प्रत्येक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड के पास जो हथियार है उसका लाइसेंस रिन्यू होना चाहिए तथा हथियार की सर्विस भी समय पर होनी चाहिए। बैंक के अंदर सायरन लगा होना चाहिए तथा यदि बैंक में हॉटलाइन है तो वह चालू होनी चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक बैंक के बाहर आपातकालीन नंबर लिख कर लगाए जाने चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उन नंबरों का प्रयोग किया जा सके।

ये भी देखें :- मौसम बदलने से तापमान में आई गिरावट, कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Exit mobile version