Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव घोषित

September 23, 2025

डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव घोषित

पटियाला: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए पटियाला के डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा को पार्टी ने पंजाब का राज्य सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि जग्गा के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और पटियाला में उनके लोकप्रिय कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए जगदीप सिंह जग्गा ने कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी की विचारधारा में पूरा विश्वास है और वे पार्टी की नीतियों को पंजाब के हर जिले तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों की जानकारी पहुंचाना और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना होगा।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव पर बीजेपी-कांग्रेस-लेफ्ट एक सुर में, 1-2 चरण में मतदान की मांग; TMC ने जताई असहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें