Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में बिजली, सडक़, जलापूर्ति और सीवरेज से जुड़े विकास कार्यों को मंजूरी : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (एचपीपीसी) और हाई पावर वक्र्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के खरीद एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इन निर्णयों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनसेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version