इस अवसर पर विशाल नगर कीर्तन सजाया गया तथा गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कथा-कीर्तन दरबार करवाया गया। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु घर में माथा टेका और बाबा नामदेव जी के जीवन, शिक्षाओं तथा मानवता को दिए गए संदेश को याद किया। धार्मिक समागम के दौरान सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सरूप सिंह जी और भाई गुलाबजिंदर सिंह जी ने अपनी मधुर आवाज में इलाही गुरबाणी का रसपूर्ण कीर्तन किया। उन्होंने गुरमति विचारों के माध्यम से संगत को गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
गुरबाणी कीर्तन और धार्मिक विचारों को सुनकर उपस्थित संगत भावविभोर हो गई। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। समागम के दौरान टीम गुरमीत सिंह बुक्कणवाला, हलका मोगा (अकाली दल वारिस पंजाब दे) तथा कार्यकारी हलका इंचार्ज तरनदीप सिंह को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह पुरबा ने समूह संगत को बाबा नामदेव जी के अवतार दिवस की बधाई दी। उन्होंने धार्मिक समागम में पहुंचकर सहयोग देने वाली सभी संगतों और गणमान्य व्यक्तियों का दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, शिरोमणि अकाली दल के नेता संजीत सिंह सन्नी गिल, राजवंत सिंह माहला, बलजीत सिंह चानी, मालविका सूद, परमजोत सिंह खालसा, कुलदीप सिंह कलसी, सुखजीवन सिंह रौली और गुरमुख सिंह खालसा सहित विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने विशेष रूप से हाजिरी भरी और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों सुखदेव सिंह पुरबा, जगप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, सरूप सिंह, अवतार सिंह वहिणीवाल, हरविंदर सिंह, जोरा सिंह, बाबा सोहन सिंह, शिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह, चरणजीत सिंह बस्सियां और माता जसवीर कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान खालसा सेवा सोसायटी रजि. मोगा की ओर से जोड़ा घर की सेवा निभाई गई, जबकि भाई घनैया जी जल सेवा सोसायटी रजि. मोगा की ओर से संगत के लिए पानी की सेवा की गई। गुरु का लंगर वितरित करने में जगरूप सिंह जग्गा, मनदीप सिंह और उनकी पूरी टीम ने सहयोग दिया। समागम के अंत में प्रबंधक कमेटी ने सभी सेवादारों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

